1. अल-फ़ातिहा    [ कुल आयतें – 7 ]

अल्लाह के नाम से जो बड़ा कृपाशील अत्यन्त दयावान है। 
 सारी प्रशंसाएँ अल्लाह ही के लिए हैं, जो सारे संसार का रब है।(1)  
 बड़ा कृपाशील, अत्यन्त दयावान है।(2)  
 बदला दिए जाने के दिन का मालिक है।(3)  
 हम तेरी ही बन्दगी करते हैं और तुझी से मदद माँगते हैं।(4)  
 हमें सीधे मार्ग पर चला।(5)  
 उन लोगों के मार्ग पर जो तेरे कृपापात्र हुए,(6)  
 जो न प्रकोप के भागी हुए और न पथभ्रष्ट।(7) 

Leave a comment